‘कांग्रेस अपने झंडे से हटाएं भगवा रंग’… CM मोहन की कांग्रेस को दो टूक

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि अब भगवा रंग का ऐसा विरोध है तो कांग्रेस अपने झंडे से भगवा रंग हटाएं। CM ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी सोच पर शर्म और हंसी भी आती है, नाराजगी भी है।
सीएम मोहन ने कहा कि अब कांग्रेस को भगवा रंग पर आपत्ति है, कांग्रेस चाहती क्या है ? वामपंथी और विरोधी दल को ये समझ नहीं आता है कि भगवा हमारा त्याग और वैराग्य का प्रतीक है, सूर्य संस्कृति का वाहक है। उन्होंने कहा कि अब भगवा रंग का ऐसा विरोध है तो वो कांग्रेस अपने झंडे में भगवा रंग हटाकर दिखा दे। पूरी सनातन संस्कृति, हिंदू संस्कृति को अपमानित करने का काम करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि दूरदर्शन का लोगो में सफेद की जगह नारंगी रंग आया, भगवा रंग आया, यह त्याग का प्रतीक है। मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस माफी मांगेगी। मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस इसके लिए क्षमा प्रार्थी रहेगी। आपको बता दें कि रीवा जाते समय मुख्यमंत्री मोहन ने यह बयान दिया है।
सीएम मोहन यादव का धुआंधार दौर जारी है। मुख्यमंत्री आज रीवा, सागर, छतरपुर में रोड शो और जनसभा करेंगे। वे सुबह 11.20 बजे रीवा जिले के सिमरिया विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। 1.45 बजे सागर के बण्डा विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.45 बजे सीएम छतरपुर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4.15 पर छतरपुर में रोड शो में शामिल होंगे।